Mutual Fund Calculator
Calculate your investment growth through SIP or Lumpsum investments
Total Investment: ₹0
Estimated Returns: ₹0
Maturity Value: ₹0
Online Mutual Fund Calculator क्या है?
यह calculator आपके investment का return calculate कर के देगा। जैसे कि आपने 50,000/- रुपये invest किए 5 सालों के लिए और उम्मीद कर रहे हैं कि आपको इसमें 11% return मिलेगा, तो यह calculator आपको 5 सालों का कुल return निकाल कर देगा। जो कि एक प्रकार से आपको सही investment decision लेने में मदद करेगा।
हमने इसमें आपको दो तरह के option दिए हैं:
- Online SIP Calculator
- Online Lumpsum Calculator
Online SIP Calculator
यह calculator आपको आपके Systematic Investment Plan करने में मदद करेगा। इस Online SIP Calculator से आप decision ले सकते हैं कि आप हर महीने जो धनराशि invest करेंगे उसमें आपको कितना return आएगा।
इसके लिए आपको ऊपर option में से SIP calculator चुनना होगा और उसमें आपकी monthly investment की धनराशि enter करके year और अनुमानित प्रतिशत डालनी होगी, जिससे आपको आपके investment के return का अंदाज़ा लग जाएगा।
Online Lumpsum Calculator
जब आप अपने Mutual Fund में एक मुश्त धनराशि निवेश करते हैं, तो यह calculator आपको उसमें होने वाले return का अंदाज़ा लगाने में मदद करेगा। इसके लिए आपको ऊपर Lumpsum Calculator का option चुनना होगा।
उसमें आपको अपनी धनराशि डालकर, कितने सालों के लिए invest कर रहे हैं वह डालकर, अनुमानित प्रतिशत डालना होगा जिससे आपको आपकी investment के return का अंदाज़ा लग जाएगा।
Online Mutual Fund Calculator कैसे काम करता है?
Online MF Calculator Compounding के formula पर काम करते हैं, जो कि इस प्रकार है:
चक्रवृद्धि ब्याज के बाद कुल राशि (Amount) निकालने का सूत्र यह है:
चक्रवृद्धि ब्याज (Compound Interest) फॉर्मूला
A = P (1 + r/n)nt
- A = कुल राशि (Final Amount)
- P = मूलधन (Principal Amount)
- r = वार्षिक ब्याज दर (Annual Interest Rate)
- n = साल में कितनी बार ब्याज जोड़ा जाता है
- t = कुल समय वर्षों में (Number of Years)
Online SIP Calculator कैसे काम करता है?
चूँकि आप इसमें हर महीने राशि जमा करते हैं, इसलिए इसका formula Compound Interest से थोड़ा अलग होता है, जो कि इस प्रकार है:
SIP Calculator Formula
यहाँ:
- FV: Future Value (अंत में मिलने वाली कुल राशि)
- P: Monthly Investment (हर महीने निवेश की जाने वाली राशि)
- i: Monthly Interest Rate (सालाना दर / 12 / 100)
- n: Number of Months (कुल महीनों की संख्या)
Mutual Fund क्या होता है?
जब हमें यह पता नहीं होता कि किस share में invest करना है, तो हम invest करने के लिए Mutual Fund की ओर जाते हैं, जिसे एक Fund Manager manage करता है। Fund Manager आपके द्वारा लगाए हुए पैसों को अलग-अलग companies में invest करता है। Fund Manager इन companies में सही समय पर entry करता है और exit करता है और आपको उस Mutual Fund में एक decent return कमा कर देता है।
इसमें long term के लिए निवेश करना अच्छा होता है क्योंकि यह market risk पर depend करता है और market में उतार-चढ़ाव लगा रहता है। निवेश के आधार पर Mutual Fund दो type के होते हैं:
- Systematic Investment Plan (SIP)
- Lumpsum
1. Systematic Investment Plan (SIP)
इसमें आप एक निश्चित राशि एक Mutual Fund में हर महीने invest करते हैं। जिससे आप गिरते हुए market में Mutual Fund की ज़्यादा unit buy कर सकते हैं और अपने Mutual Fund को संतुलित रख सकते हैं।
2. Lumpsum Investment
इसमें आप एक निश्चित धनराशि को एक ही बार में उस Mutual Fund में लंबी अवधि के लिए invest कर देते हैं। इसका उपयोग तब किया जाता है जब आपके पास पर्याप्त धनराशि जैसे bonus या बचत से आई हो।
Benefits of Mutual Fund Calculator
Mutual Fund Calculator इस्तेमाल करने के कई फायदे हैं, जो आपकी investment journey को आसान बनाते हैं:
- Time Saving: इसमें numbers डालते ही कुछ ही पलों में हिसाब सामने आ जाता है, जिससे आपके समय की saving होती है और आपको लंबे calculations नहीं करने पड़ते।
- Accuracy: इंसान से calculation में गलती हो सकती है, पर calculator में हिसाब-किताब बिलकुल सटीक (accurate) होता है। इससे आप गलत निवेश के फैसले लेने से बच जाते हैं।
- Financial Planning: आप सही calculation के साथ अपने financial goals को भी achieve कर सकते हैं। यह आपको बताता है कि किसी खास लक्ष्य (जैसे बच्चों की पढ़ाई या नया घर) तक पहुँचने के लिए आपको हर महीने कितने पैसे invest करने की ज़रूरत है।
DISCLAIMER: म्यूचुअल फंड निवेश बाजार जोखिमों के अधीन हैं। निवेश करने से पहले स्कीम से जुड़े सभी दस्तावेजों को ध्यान से पढ़ें और अपने Financial Advisor से सलाह लें।